कालाढूंगी के धमोला में मृत पाया गया एक सप्ताह से गायब व्यक्ति।
कालाढूंगी। संवाददाता:जाहिद हबीबी। कोतवाली के अंतर्गत धमोला गांव में विगत नौ दिनों से गायब एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मृत हालत में पड़ा पाया गया, सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया,
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की और परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार धमोला निवासी रमेश कुमार पुत्र मोहन राम जो घर से गायब थे, परिजनों ने खोजबीन करने के बाद जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों के द्वारा कोतवाली कालाढूंगी में गुमशुदगी दर्ज कराई, परिजन और पुलिस मिलकर इसकी खोजबीन कर रहे थे, बताया जा रहा है कि गुरुवार को धमोला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों में किसी ने उनका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, कोई तहरीर मिलती है तो अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
![]()
