कालाढूंगी कोतवाली क्षेत्र में फिर चली गोलियां।

0

कालाढूंगी : जाहिद हबीबी। कालाढूंगी के बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। बताया जा रहा है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है, जिसमें दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में एक ही पक्ष के दो लोगों को गोली लगने की सूचना है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना बैलपोखरा क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां गोलीकांड के बाद लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। देर रात हुई इस वारदात से क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कालाढूंगी कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में कई गोलीकांड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Loading


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!