कालाढूंगी नैनीताल मार्ग में एक साथ पलटी दो मिनी बस
कालाढूंगी। संवाददाता: जाहिद हबीबी। रविवार की देर सांय नैनीताल से घूमकर लौट रहे पर्यटकों की एक मिनी बस के पलट जाने से कई पर्यटक घायल हो गए। कालाढूंगी के नैनीताल मार्ग में प्रिया बैंड के पास मोदी नगर गाजियाबाद निवासी पर्यटकों की मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, उप प्रभारी निरीक्षक पंकज जोशी समेत तमाम पुलिस कर्मी, कालाढूंगी प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मिनी बस में चालक समेत 17 पर्यटक सवार थे। जिसमें से तीन पर्यटकों के गंभीर घायल होने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इसी घटना के तुरंत बाद एक मिनी बस और पलट गई जिसमें भी कई पर्यटक घायल हो गए। जिन्हें कालाढूंगी तहसील प्रशासन के कर्मी और 108 सेवा से कालाढूंगी अस्पताल लाया गया।
![]()
