पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर शोक

0

कालाढूंगी। संवाददाता, जाहिद हबीबी। भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात सैनिक व्यक्तित्व सेवानिवृत मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल खंडूरी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के जिन उच्च आदर्शों को स्थापित किया, वे सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
मनोज पाठक ने कहा कि खंडूरी ने एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की और राजनीति में रहते हुए जनहित, सुशासन एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उत्तराखंड के विकास एवं राज्य की मजबूत प्रशासनिक पहचान स्थापित करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं समस्त प्रदेशवासियों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Oplus_16908288

Loading


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!