आखिर क्यों हैं मेडिकल बंद जानिए,,,,

0

Oplus_16908288

नैनीताल। संवाददाता: जाहिद हबीबी। देशभर में मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन दवा बिक्री (Online Pharmacy) के खिलाफ विरोध शुरू किया है। इसी के तहत 20 मई 2026 को उत्तराखंड में भी मेडिकल स्टोर बंद रखे गए हैं।
मेडिकल स्वामियों का आरोप है कि
ऑनलाइन दवा कंपनियों द्वारा बिना जांच पड़ताल के दवाई देना और उसमें भी भारी डिस्काउंट देना, जिससे छोटे मेडिकल स्टोर का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
केमिस्ट संगठनों का यह भी आरोप है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना सही जांच के दवाइयाँ बेच रहे हैं।
दवा विक्रेताओं की मांग है कि सरकार ऑनलाइन फार्मेसी पर सख्त नियम लागू करे।
उनका कहना है कि इससे स्थानीय रोजगार और छोटे व्यापारियों की आय पर असर पड़ रहा है।
केमिस्टों का आरोप है कि अवैध और अनियंत्रित ऑनलाइन बिक्री से मरीजों (खासकर एंटीबायोटिक और नींद की दवाओं के मामले में) की सेहत को खतरा हो सकता है।
वहीं ऑनलाइन दवाई मंगाने वाले कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें दवाइयों से लाभ तो होता ही साथ ही काफी बचत भी होती है, जो दवाई मंगाई जाती है वही मिलती है, जबकि कुछ मेडिकल स्टोर संचालक बिना बताए दवाइयों को बदलकर उसी से मिलती जुलती दवाई दे देते हैं। लोगों का कहना है कि दवाईयों पर भारी छूट होने के बाद भी प्रिंट के हिसाब से पूरा पैसा लिया जाता है। खैर जो भी हो
इस बंद का असर खासकर उन लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोज़ाना दवाइयों की जरूरत होती है। इस बंद के बाद सरकार केमिस्टों की मांग पर क्या निर्णय लेती है, यह आने वाला समय बताएगा।

Loading


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!